मैं जानता हूँ जब मैं इस दुनिया से चला जाऊंगा
सभी कि यादों से एक दिन निकल जाऊँगा
साथ बिताये सभी पल इतिहास बन जायेंगे
मैं भी बस एक बीता हुआ लम्हा रह जाऊँगा
मगर एक इल्तजा है सभी से
जब भी मेरा जिक्र हो थोडा सा मुस्कुरा लेना
साथ तुम्हारे मैं भी मुस्कुराऊंगा
दो अश्क बहा लेना मेरी याद में
साथ तुम्हारे दो अश्क मैं भी बहाऊंगा
By Sandeep Kumar
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment