Wednesday, December 17, 2014

याद है तुम्हे

याद है तुम्हे,
जब दिए थे हथियार,
नन्हे नन्हे हाथों में,
और कहा था,
उजाड़ दो गुलशन,
जो पड़ोस में आबाद है,
गोद सूनी कर आओ माँओं की,
जो पड़ोस में रहती है,
पर नाम जिहाद का ही लेना,
याद है ना.....
आज घर लौट आये वो,
नन्हे हाथ बड़े होकर लौट आये,
और वही किया जो तुमने सिखाया,
गुलशन उजाड़ दिया,
माँओं की गोद सूनी कर दी,
इस बार गुलशन भी तुम्हारा अपना था,
माँओं की गोद भी तुम्हारी अपनी थी,
तुमने जिहाद के नाम पे भेजा था,
वो आतंकवाद फैला रहे थे।
जो तीली तुमने सुलगाई थी कभी,
आज वो शोला बन के आई है,
अब तिलमिलाए से घूम रहे हो,
क्यों, आखिर क्यों,
अब कैसा दुःख, किसका ग़म,
यही तो तुम चाहते थे,
लेकिन पड़ोसियों के घर में,
तुम्हे क्या मालूम था ,
जो कांटे तुमने बोये थे,
उन पर कभी तुमको भी चलना होगा।
याद है ना जब तुमने थमाए थे हथियार,
नन्हे नन्हे कोमल हाथों में।।

"संदीप कुमार"

Tuesday, December 16, 2014

हवा


झोंका हवा का,
गुजरे मुझे छू के,
आभास तेरा।

//

तेरी खुशबू,
बिखरे हवा संग,
महसूस हो।

//

मंद बयार,
लहराती फसलें,
खुश किसान।

//

ऊंचे दरख़्त,
झूमें संग हवा के,
प्रफुल्ल मन।

//

मंद पवन,
छेड़े तेरा आँचल,
तू शरमाये।

//

तूफां गुजरा,
बिखेर गया सब,
बाक़ी वीराना।

"संदीप कुमार"

नादान दिल

वो आते हैं जब नज़र के सामने,
दिल-ऐ-नादाँ को सुकूँ आता है,
हम हर बार इसको समझाते हैं,
ये हर बार बगावत कर जाता है,
कैसे बताऊँ इस नादाँ दिल की धड़कन को,
उसने किसी और को धडकनों में बसाया है,
वो जानता है हमें कुछ कहना है उसको,
वो सबकुछ जानकार भी अनजान बनता है,
मैं जब भी नजदीकियों की बात करता हूँ,
वो हर बार फासले बढ़ाता जाता है,
एक बार वो किसी से प्यार कर चूका है,
कहीं फिर से ना हो जाये शायद इस बात से डरता है.

"संदीप कुमार"

Friday, June 6, 2014

याद आती है

याद आती है
वो बारिश कि बूंदों की ठंडक
वो माँ के हाथो की गर्माहट
याद आती है
वो दोस्तों की महफ़िल
वो छोटी छोटी बातों पर झगड़ना
वो बड़ी से बड़ी गलतियों को हंसकर भुला देना
याद आते हैं वो बचपन के दिन
वो मिटटी के घरोंदे
वो माँ कि लोरी और नानी की कहानी
पापा की ऊँगली पकड़कर चलना
और उनका मेरे भविष्य का खाका बनाना
याद आते हैं उनसे वो पहली मुलाक़ात के पल
उनके साथ देखे वो हसीं सपने
वो उनका मेरी बाहों में सिमट जाना
उनका वो मेरा साथ छोड़ के जाना
याद आता है वो गुजरा जमाना.

"संदीप कुमार"

Shikayat

नाकामियों से इस कदर घिर गए हैं
कामयाबी गर मिली भी तो उसे पहचान नहीं पाएंगे
अब तो हमे खुद पर ही शक होने लगा है
हम कभी कयाम्यब भी हो पाएंगे ?
हमे तो चाहत थी बहुत नाम कमाने की
मगर लगता है इस जहाँ से गुमनाम ही चले जायेगे
न जाने वहां भी हमारा हशर क्या होगा
जन्नत मिलेगी या की दोजख में धकेल दिए जायेंगे
बस इतनी सी इल्तिजा है अपने से
इस जिस्म को सुपुर्दे खाक न करना
कब्र में भी करवटें ही बदलते रहेंगे
वहां भी सुकूँ कहाँ पाएंगे ।

"संदीप कुमार"

थोड़ा सा व्यस्त हूँ

वो नया सूरज उगा है,
ये नयी चांदनी बिखरी है,
सब कुछ नया सा है,
थोड़ा सा व्यस्त हूँ मैं,
कुछ नए ख्वाब सजाने में।
हर तरफ फूल खिले हैं,
हर तरफ खुशियां हैं,
कुछ खुशियां मैं भी समेत लूँ,
थोड़ा सा व्यस्त हूँ मैं,
एक नयी दुनिया बसाने में।
वक़्त थोड़ा सा मुनासिब सा लगता है,
थोड़ा सा व्यस्त हूँ मैं,
अपनी ज़िन्दगी बनाने में।

"संदीप कुमार"

Meri Dua

उसका ज़रा ख्याल रखना मेरे खुदा,
वो वहां जाने किस हाल में होगी,
उसकी हँसी का भी ख्याल रखना,
मेरे बिना वो हँस भी पाती होगी या नहीं,
बरकार रखना उसकी खुशियाँ,
मेरी ख़ुशी भी उसकी ख़ुशी में शामिल है,
ग़मों से उसे दूर ही रखना मेरे खुदा,
उसकी उदासियाँ मुझे भी गम देती हैं,
बहुत सह लिया है मैंने,
मेरी गैर हाजिरी में तू ही तो उसका रखवाला है,
मेरी अमानत को ज़रा सम्हाल के रखना,
थोड़ा सा मेरा भी ख्याल रख लेना मेरे खुदा।।

"संदीप कुमार"